फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे का सबब बन रहे निर्माणाधीन खुले स्क्रबर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर बन रहे स्क्रबर खतरे का सबब बन रहे हैं। बृहस्पतिवार रात को एक कार मानेश्वर के पास ऐसे ही एक खुले स्क्रबर में गिर गई। कार सवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


चंपावत से लोहाघाट को जा रही कार (यूके 03/8889) बीती रात एकाएक मानेश्वर के पास खुले स्क्रबर में गिर गई। कार सवार विनय कुमार बाल-बाल बचे।

इस निर्माणाधीन मार्ग में एक दर्जन से अधिक स्क्रबरों में सुरक्षा के उपाय नहीं किए जाने से खतरा बना हुआ है।

राष्ट्रीय राजमार्ग लोहाघाट खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथैला का कहना है कि स्क्रबरों का जल्द से जल्द निर्माण करने, स्क्रबर को खुला न छोड़ने, कॉशनटेप लगाने और सुरक्षा साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं होने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें