लोहाघाट (चंपावत)। पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज इंद्रपुरी में प्रबंध समिति का चुनाव किया गया। बीईओ बाराकोट रमेश राम लोहिया और प्रधानाचार्य डॉ. कुंदन सिंह बोहरा की मौजूदगी में सर्वसम्मति से इजड़ा के कल्याण सिंह को विद्यालय का प्रबंधक, रावलगांव के बंशीधर गड़कोटी को अध्यक्ष और प्रदीप सिंह रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया।
ईश्वर नाथ, बशीर सिंह, हरीश सिंह अधिकारी और जीत राम, बसंत गड़कोटी, प्रहलाद सिंह माहरा, नारायण सिंह बोहरा आदि को कार्यकारिणी में निर्वाचित किया गया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। वहां दर्जा राज्य मंत्री हयात सिंह माहरा, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट निर्मल माहरा आदि मौजूद रहे।