चंपावत। बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं अधिकार, सामाजिक कुरीतियों के प्रति दृष्टिकोण को दूर करने के उद्देश्य से जिला और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की ओर से जीजीआईसी में बालिका पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चारों विकासखंडों की कई बालिकाओं और बालकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बालिकाओं की मंगल गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी आदि प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही पारंपरिक परिधानों के प्रस्तुतिकरण और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन किया गया।
डीएम रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि एक सजग और शिक्षित बालिका ही आगे जाकर एक सशक्त महिला बनती है। कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को व्यक्तिगत, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। संचालन कमल गहतोड़ी ने किया। वहां एडीएम टीएस मर्तोलिया, तहसीलदार नीलू चावला, एसआई मीनाक्षी नौटियाल, डायट प्रवक्ता डॉ. एमपी जोशी, बालिका समन्वयक लता आर्या, कैलाश चंद्र शाक्य, नवीन उपाध्याय, राधेश्याम खर्कवाल, डीडी जोशी, भुवनेश्वरी नेगी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।