फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करौली गांव तक सड़क दो, प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। पाटी विकासखंड के करौली गांव के लोग सड़क का सालों से इंतजार कर रहे हैं। टाक खंदक से करौली चसड़क स्वीकृत होने के बावजूद रोड नहीं बनने से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में सांकेतिक प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर दिसंबर तक सड़क का काम शुरू नहीं हुआ, तो वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


टाक खंदक से करौली तक 7.50 किमी सड़क निर्माण को करीब चार साल पहले स्वीकृति मिली थी। इतना समय बीतने के बाद भी सड़क का काम शुरू न होने से लोगों में रोष है। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश जोशी का कहना है कि सड़क की कमी से न केवल गांव का विकास प्रभावित हो रहा है, बल्कि लोगों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।

अस्पताल जाने के लिए बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को बेहद दुश्वारी होती है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क बनाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जीत राम, दया राम, रमेश राम, त्रिभुवन राम, चेतराम, नीरज आदि शामिल थे।
विज्ञापन


सड़क का पांच करोड़ रुपये का आंगणन भेजा गया है। साथ ही सड़क की तकनीकी स्वीकृति के लिए प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय भेजा गया है। उम्मीद है जल्द मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

- डीडी भट्ट, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें