फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को बताया वन्यजीवों की सुरक्षा का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वन्यजीव प्राणी सप्ताह के समापन पर रविवार को हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा एवं चंपावत वन प्रभाग के दोगाड़ी रेंज के वन कर्मियों की संयुक्त टीम ने वन गोष्ठी आयोजित की, इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को वन्य जीवों की सुरक्षा एवं महत्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


वन विश्राम गृह में आयोजित गोष्ठी में दोगाड़ी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मुकुल कुमार एवं शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार ने कहा कि वन्यजीवों की विलुप्तता से पर्यावरण को खासा नुकसान होगा। उन्होंने छात्राओं को वन्यजीवों की सुरक्षा में योगदान की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उप वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी, वन दरोगा दान सिंह भाकुनी, हरीश चंद्र कपिल, बीट अधिकारी महेश सिंह अधिकारी, कैलाश सिंह, सुधा, निर्मल चंद्र खुल्बे, तृप्ति, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर मौजूद थे।

देवीधुरा में वन्य जंतु सप्ताह के समापन मौके पर वन दरोगा ईश्वरी राम की अध्यक्षता में रविवार को हुई गोष्ठी में वन्य जीवों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। वन दरोगा देव गुरु सहित कई लोगों ने वन्य जंतुओं से संबंधित कानूनी जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई। इस मौके पर सरपंच और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें