लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट कप सीजन-फाइव फुटबॉल प्रतियोगिता की खिताबी भिड़ंत चांदमारी स्पोर्ट्स क्लब और ढेक इलेवन के बीच रविवार को होगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच में शनिवार को ढेक इलेवन ने बीबीसी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
निखिल तड़ागी और देवेंद्र बोहरा के दूसरे हाफ में किए गए एक-एक गोल की बदौलत ढेक इलेवन ने 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल का सफर तय किया। निर्णायक देवेश मेहता और यश मेहरा थे। आयोजन में अजय महरा, हरीश फर्त्याल, भुवन धौनी, भुप्पी माहरा, नवीन कनौजिया ने सहयोग किया।