चंपावत/लोहाघाट। विश्व हिंदी दिवस पर एबीसी आल्मामैटर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। ‘हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा हो’ विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पक्ष में मानस पांडेय, आयुष गड़कोटी, नीरज सिंह, विपक्ष में गौतम सिंह, राहुल भट्ट, रोहित अधिकारी पहले तीन स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में ऋचा जोशी, सुमित भट्ट, राहुल गहतोड़ी, विपक्ष में अर्चना जोशी, देवाशीष नाथ, शिवानी धौनी पहले तीन स्थान पर रही। निर्णायकों में मोहित पचौली, खुशाल रावत, शकुंतला देउपा, सुनीता नेगी, अमित कुमार थे। प्रबंधक मदन सिंह महर ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
लोहाघाट पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ.रितु मित्तल की अध्यक्षता और हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.जगदीश चंद्र जोशी के संचालन में ‘हिंदी का विकास देश का विकास’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। मीनाक्षी वर्मा ने पहला, मनोज कुमार ने दूसरा, हनुमंत ओली ने तीसरा स्थान पाया। ‘हिंदी पत्रकारिता की चुनौतियां’ विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में हनुमंत ओली ने पहला, संतोषी अधिकारी ने दूसरा, मनोज कुमार ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर डॉ.तौफिक अहमद, डॉ.धर्मेंद्र राठौर, डॉ.विमला देवी, डॉ.अर्चना त्रिपाठी, वीरेंद्र यादव, रेखा टम्टा आदि थे।
मल्लिकार्जुन स्कूल में प्रधानाचार्य योगेश पांडेय के दिशा-निर्देशन में हुई निबंध प्रतियोगिता में अनुभव गहतोड़ी, मुदित गड़कोटी, दीपिका उप्रेती, भाषण में अंजली गोस्वामी, अमिषा जोशी, सुहानी गड़कोटी पहले तीन स्थानों पर रहे। आयोजन में रेनू गड़कोटी, रेखा गहतोड़ी, दीपिका बिष्ट, रेखा पाटनी, राजू पंत, चंद्रभानु गहतोड़ी, हिमांशी पांडेय, हेम उप्रेती ने सहयोग किया।
भिंगराड़ा जीआईसी में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेश भट्ट की अध्यक्षता और गिरीश भट्ट के संचालन में हुए कार्यक्रम में शिक्षिका राधिका भंडारी ने हिंदी की महत्ता की जानकारी दी। छात्रों की कविता, कहानी सहित कई प्रतियोगिताएं हुई। कनिष्ठ वर्ग में मनोज भट्ट, अंकित कोटिया, किशोर शर्मा, वरिष्ठ वर्ग में दीपा जोशी, अनीता, तुलसी प्रसाद प्रथम तीन स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य अभिषेक श्रीवास्तव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष ईश्वरी दत्त जोशी, प्रधान धर्मानंद भट्ट, बीना भट्ट, तारादत्त, महेश सकलानी, सुरेश राम आदि थे।