लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी में हुए ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें ओपीएस के छात्र हर्षित पाटनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य एचएन जोशी की देखरेख में हुए विज्ञान संगोष्ठी में 21 विद्यालयों के 40 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
संगोष्ठी में ओपीएस की छात्रा गीतिका पंत ने दूसरा और जीआईसी कर्णकरायत की सलोनी ढेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक नवीन पांडेय ने बताया कि इस वर्ष ‘औद्योगिक क्रांति 4.0 प्रतिशत क्या हम तैयार हैं’ विषय पर विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।
विजेता छात्र-छात्राएं 18 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मूल्यांकन में डॉ.सुधाकर जोशी, डॉ.हरीश अधिकारी और संजय मिश्रा ने सहयोग किया। विज्ञान शिक्षक श्याम चौबे के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुरेश भट्ट, प्रमोद पाटनी, लक्ष्मण सिंह मेहता, रमेश जुकरिया, नीलम चंद, वंदना जोशी, भारती राय, दीपा तिवारी, हेमलता जोशी, मंजू अधिकारी, आशा पंत, मोहित जोशी, हरीश पांडेय, अतर सिंह, केके उप्रेती मौजूद थे।