चंपावत। राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित सूखीढांग बाजार में बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में व्यापारियों ने पंडित शंकर दत्त जोशी के नेतृत्व में एसडीएम पूर्णागिरि को ज्ञापन भेजा।
कहा कि कि बृजनगर सूखीढांग न्याय पंचायत बमनजौल का मुख्य बाजार है। इसके साथ ही यह एक प्रमुख यात्री पड़ाव है, जहां रोजाना सैकड़ों वाहन रुकते हैं। बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान दीवारें बनने और ओएफसी लाइन खुदाई से पानी के निकास की नालियां ध्वस्त हो गई हैं।
पत्थर और भारी मात्रा में मलबा होने से बरसात में पानी और मलबा बहकर आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने सूखीढांग बाजार में पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग उठाई है।