लोहाघाट (चंपावत)। वन विभाग की ब्लॉक स्तरीय अग्नि सुरक्षा गोष्ठी में ग्रीष्म काल के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं से होने वाली क्षति और उसे नियंत्रण करने के उपायों पर चर्चा की गई।
ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता की अध्यक्षता और बीडीसी सदस्य भैरव राय के संचालन में हुई गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी ने बताया कि वनों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही इसकी सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखने के साथ इनाम दिया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार नीलू चावला, बीडीओ लाल सिंह बोहरा, दरोगा देवेंद्र मेहता, ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, संजय भट्ट आदि मौजूद थे।