फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागोठ में घुसा हाथियों का झुंड, फसल रौंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जंगल से लगे नयागोठ गांव में शनिवार रात को घुसे हाथियों के झुंड ने आधा दर्जन काश्तकारों की करीब पांच बीघा भूमि में लगी गेहूं की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। हाथियों की दस्तक से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात को आए हाथियों के झुंड ने भवन सिंह धामी, दिनेश वर्मा, कमल जोशी, भवान राम, पप्पू बोहरा और बलवंत सिंह बोहरा की करीब पांच बीघा में लगी गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया।

जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, ग्राम प्रधान रेनू देवी, थ्वालखेड़ा के पूर्व प्रधान सतीश पांडेय आदि ने जहां वन विभाग से वन्यजीवों की दस्तक रोकने को उचित कदम उठाने की मांग की है, वहीं प्रशासन से मुख्यमंत्री द्वारा घोषित सुरक्षा दीवार को भी शीघ्र निर्माण शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें