बनबसा (चंपावत)। एक पखवाड़े में शारदा बैराज चौकी पुलिस ने एमवी एक्ट का उल्लंघन करने और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के मामले में 103 वाहन स्वामियों के चालान किए हैं। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु के निर्देश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
बैराज चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र खड़ायत ने बताया कि एक पखवाड़े में पुलिस ने 97 वाहनों से समायोजन द्वारा 9700 रुपये का राजस्व प्राप्त किया। 5 वाहनों के कोर्ट के चालान किए गए, जबकि एक वाहन सीज किया गया।