लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के दो दिनी ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में कमल, मनोज, दीपक, भावना, पंकज, मीनाक्षी, समीर, हेमा, शंकर, ऋतिका व अजय ने शानदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक राजेंद्र कुमार गड़कोटी ने परिणामों की घोषणा की।
एलीट चिल्ड्रन एकेडमी में हुए विज्ञान महोत्सव की स्वास्थ्य तथा स्वस्थ रहना प्रतियोगिता में कमल नाथ, रेनू, मनीष बोहरा, जूनियर वर्ग में मनोज पंत, आरती, धीरज कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। संसाधन प्रबंधन तथा खाद्य सुरक्षा में अनीता जोशी, मनीषा मेहता, रोहित बिष्ट और बसंत भट्ट, कनिष्ठ वर्ग में दीपक कुमार, मोहित गड़कोटी, पंकज कुमार, अपशिष्ट प्रबंधन तथा जलाशयों का संरक्षण में भावना अधिकारी, हिमांशु जोशी, रवि कुमार, कनिष्ठ वर्ग में पंकज सिंह, सौरभ जोशी, बबीता, परिवहन और संचार मीनाक्षी, राहुल सिंह, पीयूष बोहरा, कनिष्ठ वर्ग में समीर सिंह, ज्योति, डिजिटल और तकनीकी समाधान हेमा गोस्वामी, नीमा अधिकारी, पवन कुमार, कनिष्ठ वर्ग में शंकर दत्त, सचिन कुमार, करन थापा, गणितीय प्रतिरूपण में ऋतिका बोहरा, कविता, मोहित सिंह, कनिष्ठ वर्ग में अजय सिंह, सुमित भंडारी, रश्मि, विज्ञान ड्रामा में जीआईसी बापरू, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय इजड़ा, जीआईसी बाराकोट क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर रहे।
विज्ञान प्रौद्योगिकी और अभियांत्रिकी व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में मोहित तिवारी, अजय सिंह, पूजा विश्वकर्मा क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर रहे। टीम प्रोजेक्ट में मनीषा विश्वकर्मा व रिंकु तिवारी, मोहित सिंह व दिनेश सिंह और राहुल जोशी व सचिन उपाध्याय पहले तीन स्थान पर रहे। ब्लॉक समन्वयक ने मेजबान विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र गड़कोटी सहित सभी का आभार जताया। आयोजन और निर्णायकों में दिनेश नाथ, दीपक रावत, शोभा गड़कोटी, राजेंद्र जोशी, विनीता, देवेंद्र पुनेठा आदि ने सहयोग किया।