चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान और जिला अग्रणी बैंक की ओर से 15 अक्तूबर तक ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाना है। इसके तहत प्रतिदिन अलग-अलग गांवों में खुली बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इनमें युवाओं को कौशल पंजीकरण एप की जानकारी देने के साथ ही यूथ रजिस्टर में उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
सोमवार को लोहाघाट विकासखंड के मानढुंगा ग्राम पंचायत में हुई खुली बैठक में कौशल विकास, भीम एप, कैशलेस ट्रांजेक्शन के साथ-साथ स्वरोजगार के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक जनार्दन चिलकोटी और लीड बैंक प्रबंधक आनंद सिंह रावत ने पखवाड़े के प्रथम सप्ताह में भुमलाई, चैकुनीबोरा, पऊ, कोयाटी, मारागांव, मानढुंगा में कैशलेस सहित वर्तमान में संचालित हो रहे विभिन्न लाभकारी मोबाइल एप की जानकारी दी। इस मौके पर महेंद्र सिंह पटवा, राजेश पंत, प्रकाश चंद्र, कैलाश चंद्र आदि ने सहयोग दिया। ब्यूरो