फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया है कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 10 नवंबर तक दावे आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। जिला सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने बताया कि 17 अक्तूबर और 24 अक्तूबर को मतदाता सूचियों की प्रविष्टियों को ग्राम सभा, स्थानीय निकाय, ग्रामीण कल्याण समूहों के समक्ष पढ़ा जाएगा और बैठक कर नामों का सत्यापन किया जाएगा। 22 अक्तूबर और चार नवंबर को राजनीतिक दलों, बूथ लेविल एजेंट के साथ विशेष अभियान के दिन दावे आपत्तियां प्राप्त की जाएगी तथा 30 नवंबर तक प्राप्त दावें आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, हटाने, सही करने तथा एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल में नाम स्थानांतरण करने के लिए प्रपत्र 6, 7, 8 तथा 8क बीएलओ, सस्ते गल्ले की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, बैंकों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, डाकघरों, विभिन्न शिक्षण संस्थानों आदि में जनसामान्य की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को विधानसभा निर्वाचक नामावली तथा सर्विस निर्वाचक नामावली की हार्ड एवं साफ्ट कॉपी निशुल्क उपलब्ध कराई गई। बैठक में एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एमसी जोशी, शिक्षा विभाग के देवेंद्र पांडेय, दिनेश चैड़ाकोटी, उत्तम सिंह देव, प्रहलाद सिंह, जया आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें