टनकपुर (चंपावत)। भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती क्रीड़ा समारोह के तहत शनिवार को बॉक्सिंग, ताइक्वांडो और कबड्डी के मुकाबले हुए। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि राइंका के प्रवक्ता अंबा दत्त पंत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
अंडर-14 आयु वर्ग बालिका कबड्डी में नंदा कान्वेंट स्कूल ने विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम को हराया। अंडर-16 आयु वर्ग बालकों के मुकाबले में मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल बनबसा ने केंद्रीय विद्यालय नंबर एक की टीम को शिकस्त दी। बॉक्सिंग मुकाबलों के 42 किग्रा भार वर्ग में लवकेश जुकरिया ने स्वर्ण, सत्यक ने रजत, 46 किग्रा भार वर्ग में सौरभ नैथानी ने स्वर्ण, लोकेश मेहता ने रजत, 48 किग्रा भार वर्ग में हिमांशु ने स्वर्ण, नीरज ताकुली ने रजत, 54 किग्रा भार वर्ग में विजय कुमार ने स्वर्ण, कपिल बोहरा ने रजत, 60 किग्रा भार वर्ग में शुभम कुमार ने स्वर्ण, सौरभ विष्ट ने रजत एवं 64 किग्रा भार वर्ग में अमित असवाल ने स्वर्ण, नरेश बोहरा ने रजत पदक प्राप्त किया है।
अंडर-14 आयु वर्ग बालकों के ताइक्वांडो मुकाबले में 23 किग्रा भार वर्ग में हिमांशु ने स्वर्ण, रोहन कुमार ने रजत, मानव ने कांस्य पदक जीता है। अंडर-27 किग्रा भार वर्ग में ललित बिष्ट, हिमांशु, शुभम, अंडर-32 आयु वर्ग में महेश, आशीष और इंदर राणा ने क्रशम: स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक जीता। निर्णायक मंडल में प्रकाश जोशी, भुवन लाल, मो. मोहसिन, दिलदार अली, वीरू, डा. देवी दत्त जोशी, सूरज पांडेय, अविनाश आदि शामिल थे। मुख्य संयोजक सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि रविवार 10 सितंबर को स्टेडियम में पं. पंत की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।