फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय में प्राध्यापकों व नए विषयों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को सुलझाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

छात्र संघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मयंक पंत के नेतृत्व में सोमवार को प्राचार्या डॉ. जीप्रकाश को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें छात्र नेताओं ने बताया कि 13 साल से संचालित महाविद्यालय में प्राध्यापकों, महत्वपूर्ण विषयों की कमी है। इससे कॉलेज की शिक्षण व्यवस्था खराब है। यहां के छात्र-छात्राओं को कई विषयों की पढ़ाई के लिए अब भी बाहर जाना पड़ रहा है। उन्होंने विभागाध्यक्ष से शिक्षाशास्त्र, जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वाणिज्य विषय के प्राध्यापकों के खाली पदों को भरने की मांग की है। स्नातक स्तर पर इतिहास, समाजशास्त्र, संस्कृत एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, योगा डिप्लोमा विषय की स्वीकृति, स्थायी खेल प्रशिक्षक की नियुक्ति, एनसीसी की इकाई खोलने का आग्रह किया है। इनमें संयुक्त सचिव मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुमन गहतोड़ी, नीरज अधिकारी, जीवन भंडारी, रवि चंद, गोविंद बिष्ट, रोहित गुप्ता, गजेंद्र बोहरा, नरेंद्र महरा, जीत सामंत, सुरेंद्र बिष्ट, उमेश चंद्र, योगेश कुंवर, पवन चंद, रजत त्रिपाठी, मयंक जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें