फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को विधिक शिविर में दी गई कानूनी जानकारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर क्वैराला घाटी के प्राथमिक विद्यालय मिरतोला में विधिक साक्षरता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पैरा लीगल वालंटियर प्रकाश जोशी ने ग्रामीणों को कानूनी जानकारियां दी गई। इस मौके पर आयोजित चिकित्सा शिविर में 60 लोगों का उपचार कर दवाएं वितरित की गई।
इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंपावत के डा. देशदीपक गौड़ की देखरेख में फार्मेसिस्ट गिरीश चंद्र खर्कवाल, एएनएम नारायणी बिष्ट ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की। ग्राम प्रधान कोयाटी कुंदन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में मोहन सिंह ने तीलू रौतेली पेंशन के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र की मांग उठाई। साक्षरता प्रेरक प्रकाश राम ने अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र-छात्राओं की वर्ष 2016-17 की छात्रवृत्ति का भुगतान किए जाने की मांग उठाई। राधा देवी, भूपाल सिंह, गुमान सिंह, लक्ष्मण सिंह, दयानंद जोशी, मान सिंह, गंगा देवी, पार्वती देवी, बसंती देवी, दीपा देवी, केशवी देवी, चंदा्र देवी आदि ने समाज कल्याण विभाग की पेंशन न मिलने की शिकायतें उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पहुंचा समाज कल्याण से कोई कर्मचारी
चंपावत। मिरतोला में आयोजित विधिक साक्षरता एवं चिकित्सा शिविर में बृहस्पतिवार को समाज कल्याण विभाग को भी अपना स्टाल लगाना था। लेकिन निर्धारित समय तक समाज कल्याण विभाग का कोई भी कर्मचारी अधिकारी शिविर में नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों को मायूसी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि जिला समाज कल्याण अधिकारी के उधमसिंह नगर स्थानांतरण होने के कारण कोई कर्मचारी शिविर में शामिल नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें