फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार दसवें दिन भी जारी 15-33-56

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नगर पंचायत स्वच्छता समिति से जुड़े पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार दसवें दिन भी जारी है। उन्होंने मांगें न माने जाने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने एसडीएम के माध्यम से सीएम और राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर उनकी मांगों का निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन


उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजीव कुमार कश्यप की अध्यक्षता और महासचिव सन्नी वाल्मीकि के संचालन में यहां हुई बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। तय किया गया कि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह क्रमिक अनशन और फिर आमरण अनशन पर बैठेंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि नगरपंचायत प्रशासन ने 15 मई को दो माह के अंदर उनके मानदेय का भुगतान करने का भरोसा दिया था लेकिन अभी तक उनका भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। कहा पर्यावरण मित्रों को स्थायी नियुक्तियां न देकर नगर पंचायत द्वारा ठेका प्रथा में रखा जा रहा है। जो सहन करने योग्य नहीं है। बैठक में संरक्षक सचिन वाल्मीकि, दुर्गेश वाल्मीकि, धर्मपाल वाल्मीकि, राजकिरन वाल्मीकि, नन्हेलाल वाल्मीकि, ओमपाल वाल्मीकि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें