फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षकों को नेट संबंधी प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला कार्यालय सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षकों के साथ नेट संबंधी प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित शाह ने ईआरओनेट की उपयोगिता तथा आयोग के द्वारा ईआरओनेट में डाटा इंट्री करने के उद्देश्य बताए।
विज्ञापन


कहा कि आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को अधिक से अधिक शुद्ध बनाया जाना है। जिसके लिए दो प्रकार से आवेदन किये जा सकते हैं। प्रथम आनलाइन आवेदन जिसमें त्रुटियां होने की संभावना नहीं के बराबर होती है। द्वितीय प्रारूप प्राप्त कर उनको डाटा इंट्री ऑपरेटर द्वारा अपलोड करने के पश्चात सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सुपरवाइजर, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने मोबाइल पर भी ईआरओनेट की साइड पर जाकर लॉग इन करना होगा तथा आवेदनों की जांच करनी होगी। प्रशिक्षण में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र जोशी, तहसीलदार लोहाघाट नीलू चावला, ललित मोहन तिवारी, गोविंद प्रसाद, रजिस्ट्रार कानूनगो राजेंद्र कुमार, रमेश चंद्र वर्मा, देवराम टम्टा, जीवन सिंह नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक ईश्वरी राम टम्टा, दीपक सिंह शाही, नारायण लाल वर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें