लोहाघाट (चंपावत)। प्राइवेट स्कूल संचालकों की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को हुई। होली विजडम स्कूल में हुई बैठक में सभी निजी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों ने सहयोग कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर चर्चा की गई। इस दौरान प्राइवेट स्कूलों की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इसमें नवल किशोर तिवारी को सर्वसम्मति से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष चुना गया। नवीन मुरारी संरक्षक, मल्लिकार्जुन स्कूल पाटी की प्रधानाचार्या भावना कलौनी उपाध्यक्ष, उदयन इंटरनेशनल स्कूल चंपावत के दीपक जोशी कोषाध्यक्ष, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल चंपावत के श्याम कार्की सचिव, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के नवीन जोशी उप सचिव, एलीट चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल बाराकोट के राजू गड़कोटी मीडिया प्रभारी, होली विजडम एकेडमी लोहाघाट के मनोज पंत सलाहकार चुने गए। जिले के अन्य सभी पब्लिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों को इसका सदस्य बनाया गया।
बैठक में तय हुआ कि शिक्षकों की कार्यशाला होती रहेगी। विद्यार्थियों के मध्य जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। शिक्षा विभाग से तालमेल बनाकर जिले में शैक्षिक गुणवत्ता के उत्थान हेतु प्रयास किए जाएंगे। अभिभावकों के लिए भी समय-समय पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा ताकि बच्चे की विविध रचनात्मक कलाओं का विकास किया जा सके। इस दौरान अनिल जोशी, देवेंद्र जोशी, गिरीश अधिकारी, सुरेश जोशी, कविता पुनेठा, सुभाष जुकरिया, कमल ओली, अमित बोहरा, चंद्रकांत जोशी, लोकेश पांडेय, सुरेश सामंत, श्याम गिरी गोस्वामी आदि ने विचार रखे।