फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के ब्रेक हुए फेल, 30 मुसाफिरों की जान पर बन आई

Sun, 30 Jun 2019 10:04 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
स्वांला के पास ब्रेक फेल होने से दुर्घटना से बाल-बाल बची रोडवेज की बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस के रविवार को ब्रेक फेल होने से इसमें सवार 30 यात्रियों की जान बन आई। ब्रेक फेल होते ही बस ढलान पर स्वत: ही पीछे की ओर जाने लगी। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। चालक ने बस को पहाड़ी की तरफ टकराकर बस को खाई में गिरने से बचा लिया। बाद में ये यात्री करीब सवा घंटा इंतजार करने के बाद दूसरे वाहनों से आगे बढ़े। 

विज्ञापन


लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस (यूके 07पी/1972) रविवार को टनकपुर से लोहाघाट आ रही थी। तभी चंपावत से करीब 23 किलोमीटर दूर स्वांला मंदिर के नजदीक चढ़ाई में बस का एकाएक ब्रेक फेल हो गया। बस में सवार एक यात्री किमतोली निवासी माधो सिंह अधिकारी ने बताया कि एकाएक ब्रेक फेल होने से पूरी बस में अफरातफरी मच गई।

एनएच पर स्वांला के पास चढ़ाई में बस के स्वत: पीछे जाने से यात्री सन्न रह गए। करीब 20 मीटर तक बस पीछे की ओर खिसकी। इस बीच, ड्राइवर मदन कुंवर ने बस को पहाड़ी से टकराकर खाई में गिरने से बचा लिया। इस जगह पर बारहमासी निर्माण के लिए रखी रोड़ी से भी बस को नियंत्रित करने में मदद मिली। बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त बस करीब डेढ़ लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर चुकी है और बस की हालत ठीक नहीं है। 
विज्ञापन



टनकपुर से लोहाघाट आ रही इस बस का ज्वाइंट प्रेशर एकाएक खराब हो गया था, जिस वजह से ये दिक्कत आई। चालक ने सूझबूझ से बस को नियंत्रित किया। बस की खामी को दूर कर यहां लाया जा चुका है।
विज्ञापन

केएस राणा, सहायक मंडलीय प्रबंधक,  रोडवेज, लोहाघाट। 


इस साल रविवार को हुई सड़क दुर्घटनाएं: 
27 जनवरी: टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर च्यूरानी के पास पिकअप जीप गहरी खाई में गिरी, 9 की मौत और 10 घायल। 
24 फरवरी:  टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलौन के पास कार पर पेड़ गिरने से दो महिलाओं की मौत। 
19 मई: श्राद्ध से लौट रही कार लोहाघाट से 14 किमी दूर पोखरीबोरा गांव में खाई में गिरी, युवक की मौत। 

2019 से अब तक रोडवेज बस के बीच रास्ते में खराब होने की घटनाएं: 
6 अप्रैल: चंपावत के खटकना पुल के पास रोडवेज बस खराब होने से घंटों परेशान रहे 45 यात्री। 
12 अप्रैल: चुनाव ड्यूटी से ठुलीगाड़ वापस जा रहे एसएसबी के 22 जवानों को लेकर जा रही रोडवेज बस का गियर बॉक्स चंपावत पीजी कॉलेज के पास खराब हुआ। 
15 अप्रैल: बनलेख के पास रोडवेज बस खराब होने से पांच घंटे परेशान रहे 43 यात्री। 
17 अप्रैल: मुड़ियानी के पास कमानी टूटी, यात्रियों की हुई फजीहत। 
29 अप्रैल: बेलखेत और अमोड़ी में रोडवेज बस खराब हुई। 
24 मई: चंपावत में खराब हुई लोहाघाट से हल्द्वानी जा रही बस, 35 यात्री परेशान रहे। 
20 जून: धौन और मुड़ियानी में खराब हुई देहरादून से लोहाघाट जा रही बस, 21 मुसाफिरों की हुई फजीहत।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें