चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न विकास खंडों नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सबसे अधिक चंपावत ब्लॉक में कुल 176 नामांकन पत्र प्रत्याशियों ने खरीदे।
इसमें विकास खंड चंपावत में सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 59, प्रधान ग्राम के लिए 83, सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 34 नामांकन पत्र बिके। विकास खंड पाटी में प्रधान के 34, सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के 25, सदस्य ग्राम पंचायत के 15, लोहाघाट में सदस्य ग्राम पंचायत पद के 37, ग्राम प्रधान के 36, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 29, बाराकोट में प्रधान के 27, सदस्य ग्राम पंचायत के 17, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 18, सदस्य जिला पंचायत पद के लिए 29 नामांकन पत्र विक्रय हुए। संवाद