चंपावत। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल के विज्ञान विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत 2922 में से 2877 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 1457 बालिकाओं में से 1442 और 1465 बालकों में से 1435 ने परीक्षा दी। इसमें पंजीकृत व्यक्तिगत 14 में से 13 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं इंटर के शिक्षा शास्त्र में 69 में से 67 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 29 बालिकाओं में से 28 और 40 बालकों में से 39 ने परीक्षा दी। सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में किसी प्रकार के नकल करने और कराए जाने को लेकर कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
टनकपुर में नौ केंद्रों पर 788 ने दी परीक्षा
टनकपुर(चंपावत)। सोमवार को हाईस्कूल विज्ञान और इंटर में शिक्षा शास्त्र विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। उप संकलन केंद्र के सह नियंत्रक शशांक मिश्र ने बताया कि हाईस्कूल में सात केंद्रों में पंजीकृत 746 में से 721 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि दो केंद्रों में इंटर शिक्षा शास्त्र में पंजीकृत 69 में से 67 विद्यार्थी उपस्थित रहे।