फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: प्राध्यापकों की कमी से जूझ रहा चंपावत कैंपस

Mon, 24 Feb 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय का चंपावत कैंपस समस्याओं से जूझ रहा है। कैंपस में करीब 10 प्राध्यापकों के पद भी रिक्त चल रहे हैं। वहां निदेशक डॉ. नवीन भट्ट के इस्तीफे के बाद अल्मोड़ा के निदेशक डॉ. पीएस बिष्ट को प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चंपावत कैंपस में योग प्रशिक्षक, वनस्पति विज्ञाान, समाजशास्त्र, गणित, हिंदी, रसायन विज्ञान पढ़ाने वाला कोई नहीं है। इन महत्वपूर्ण विषयों के प्राध्यापकों की कमी के चलते न तो छात्र-छात्राओं को गणित का ज्ञान मिल पा रहा है और न ही विज्ञान का महत्व वह आसानी से समझ पा रहे हैं। वर्तमान में अल्मोड़ा कैंपस के निदेशक को यहां का अतिरिक्त निदेशक का प्रभार दिया गया है। उन्हें अल्मोड़ा कैंपस की समस्याओं को भी देखना है। साथ ही चंपावत की व्यवस्थाएं भी संभालनी हैं। इसके अलावा रात्रि चौकीदार भी कैंपस में नहीं है। ऐसे में कैंपस की सुरक्षा भी भगवान भरोसे है। प्रभारी निदेशक डॉ. पीएस बिष्ट ने कहा कि वह कैंपस की समस्याओं के समाधान के लिए पूरा प्रयास करेंगे। रिक्त पदों को भरने का जल्द कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें