फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बारिश से धारचूला के पशुपालक की 27 भेड़ों की मौत

Fri, 10 Apr 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में तेज बारिश के कारण एक पशुपालक को बड़ा नुकसान पहुंचा है। बारिश से उनकी 27 भेड़ों की मौत हो गई है। प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच पूरी कर मुआवजा प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र चंपावत को नौ अप्रैल की सुबह सूचना मिली कि पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला निवासी पशुपालक भगत सिंह चलाल की कई भेड़ों की बारिश के कारण मौत हो गई है। भगत सिंह चलाल अपनी भेड़ों को टनकपुर के चारागाह से अपने गांव दारमा घाटी धारचूला (पिथौरागढ़) ले जा रहे थे। आठ अप्रैल की रात वह मानेश्वर क्षेत्र के बलाई गांव के जंगल में रुके हुए थे। इस दौरान क्षेत्र में हुई लगातार तेज बारिश के कारण उनकी 27 भेड़ों की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया। राजस्व विभाग ने मामले की जांच की। जांच में पुष्टि हुई कि प्रतिकूल मौसम और लगातार बारिश के कारण ही भेड़ों की मृत्यु हुई है। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग ने प्रभावित पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें