फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मौसम का मिला साथ, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

Fri, 10 Apr 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि/ टनकपुर (चंपावत)। मौसम खुलते ही मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। सुबह से ही मां के जयकारों के साथ पैदल जत्थे आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम खुलते ही श्रद्धालुओं के जत्थों आ आना तेज हो गया। सुबह से ही ठूलीगाड़ में खासी गहमागहमी शुरू हो गई। मेला मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में जहां जहां पर रास्तों में हल्का मलबा आया था उसे साफ करा दिया गया है। इधर, पुजारी मोहन पांडेय ने बताया कि सिद्धमोड़ के पास मलबा आने दिक्कत आई। इस बीच धूप खिलते ही पैदल जत्थे मां के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। प्रमुख पड़ाव ठूलीगाड़ में भंडारों में प्रसाद के लिए भी लाइन लगती रही। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि समिति की ओर से श्रद्धालु 24 घंटे मां के दर्शन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें