फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26वीं बार अनशन पर बैठे चेतराम

Thu, 10 Sep 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट विकासखंड के गंगनौला निवासी श्रमिक चेतराम अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 26वीं बार आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। बृहस्पतिवार को चेतराम ने जिला कार्यालय परिसर में अनशन शुरू किया।
विज्ञापन


चेतराम ने बेटे को होमगार्ड बनाने या अन्य किसी विभाग में नौकरी देने, कृषि ऋण माफ करने और अपनी किडनी के इलाज में आए खर्च के भुगतान की मांग संबंधी ज्ञापन डीएम को सौंपा। कहा कि अब तक प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासन कोरे साबित हुए हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 1995 में लोहाघाट डिग्री कालेज भवन निर्माण के दौरान मजदूरी करते हुए श्रमिक चेतराम छत से गिर गए थे। तब से ही वह लगातार लोक निर्माण विभाग से इलाज का हर्जाना देने की मांग को लेकर आंदोलन करते आ रहे हैं। पूर्व में उनके बेटे को उद्यान विभाग की नर्सरी में अस्थाई नियुक्ति दी गई थी, लेकिन पांच साल काम कराने के बाद नौकरी से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें