फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में 26 लोग कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर। एंटिजन टेस्ट और एसटीएच हल्द्वानी से आई रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को टनक पुर में 26 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमित पाए गए लोग कटेंमेंट जोन इमली पड़ाव, घसियारा मंडी वार्ड और मनिहारगोठ निवासी हैं। इनमें से ज्यादातर का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। नगर में एक ही दिन में 26 लोगों के पॉजिटिव मिलने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह एंटिजन टेस्ट में शहर के कंटेनमेंट जोन इमली पड़ाव में तीन और मनिहारगोठ में सात लोग केरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा एचटीएस हल्द्वानी से आई रिपोर्ट में 16 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि संक्रमित मिले लोग कंटेंनमेंट जोन इमली पड़ाव, घसियारा मंडी और मनिहारगोठ के रहने वाले हैं। इनमें से ज्यादातर लोग स्थानीय हैं। उनका कोई यात्रा इतिहास भी नहीं है। एंटिजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले दस लोगों के सैंपल जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजे जा रहे हैं। इधर अनलॉक के बाद लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों के प्रति लापरवाही बरतने लगे हैं। विशेषकर सामाजिक दूरी बनाए रखने से लोग जरा भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण के और तेजी से फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें