फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेला: अष्टमी, नवमी पर 25 हजार भक्तों ने किए दर्शन

Sat, 13 Apr 2019 10:58 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में देवी मां के दर्शन को उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेले में चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी पर 25 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेक कर पूजा अर्चना की। इधर, लोकसभा चुनाव निपटने के बाद शनिवार सेे मेला ड्यूटी के लिए पुलिस फोर्स की आमद शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


23 मार्च से शुरू हुए पूर्णागिरि मेले में हर दिन दूर-दराज से बड़ी संख्या में भक्त देवी मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। दिन-रात यात्रियों की आवाजाही का क्रम लगातार बना हुआ है। दूर-दराज से आ रहे श्रद्धालु मां के दरबार में मत्था टेक मन्नतें मांग रहे हैं। मेले के चलते इन दिनों क्षेत्र में खासी चहल-पहल बनी हुई है। शारदा स्नानघाट और पड़ोसी देश नेपाल के सीमांत ब्रह्मदेव और महेंद्रनगर बाजार में भी यात्रियों की चहल-कदमी से खासी रौनक बनी हुई है।

इधर, मेला ड्यूटी से चुनाव के लिए वापस भेजा गया काली मंदिर, भैरव मंदिर और ठुलीगाड़ थाने का फोर्स शनिवार को लौट आया है, जिससेे मेले की सुरक्षा व्यवस्था में फोर्स की कमी से आ रही दिक्कत कुछ कम हुई है। सीओ नरेश चंद ने बताया कि जल्द ही बाहरी जिलों से भी फोर्स मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


नेपाल के एसपी ने भी परिवार संग किए दर्शन  
नेपाल के कंचनपुर के जिले एसपी दिनेश आचार्य ने भी शनिवार को परिवार के साथ मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन किए। काली मंदिर स्थित मंदिर समिति कार्यालय में समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में समिति के लोगों ने उनका स्वागत किया। दर्शन कर लौटने के उपरांत एसपी आचार्य ने मंदिर समिति के अतिथि रजिस्टर में दर्ज किए अनुुभव में मेले की भव्यता पर खुुशी जताते हुए व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन और मंदिर समिति की प्रशंसा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें