लोहाघाट आईटीबीपी वाहिनी में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते कमांडेंट।
- फोटो : अमर उजाला
छमनियांचौड़ स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 36वीं वाहिनी में अंतरवाहिनी वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। फाइनल मुकाबले में 34वीं वाहिनी ने 36वीं वाहिनी को हरा कर ट्रॉफी कब्जाई। पहले सेट में 34वीं वाहिनी 25-18, दूसरे सेट में 25-23 से आगे रही। तीसरे सेट में 36वीं वाहिनी 25-22 से आगे रही। चौथे सेट मेें 34वीं वाहिनी ने 25-15 अंकोें से मैच जीत लिया।
हल्दूचौड़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर लगातार तीन सेटों में जीत दर्ज की। वाहिनी के कमांडेंट सेनानी सुभाष चंद्र यादव ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में तृतीय वाहिनी बरेली, 34वीं वाहिनी हल्दूचौड़, 36वीं वाहिनी लोहाघाट, 14वीं वाहिनी पिथौरागढ़, सातवीं वाहिनी मिर्थी की टीमों ने हिस्सा लिया।
अंतरवाहिनी प्रतियोगिता में शामिल टीम में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन क्षेत्रीय मुख्यालय स्तर की टीम के लिए होगा। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण 36वीं वाहिनी में होगा। इस मौके पर वाहिनी के हिमवीर मौजूद थे।