फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्णागिरि मंदिर में 23 हजार श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

Thu, 02 Apr 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरि/टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से माहौल भक्तिमय रहा। करीब 23 हजार श्रद्धालुओं ने 24 घंटे में मां के दर्शन किए। नगर से पूर्णागिरि धाम तक मां के जयकारों की गूंज रहीं।
विज्ञापन

सुबह से ही मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्त रेलगाड़ी, बस, निजी वाहन और पैदल पहुंचने लगे थे। रेलवे स्टेशन में चार यात्री शेड और बाहर परिसर के दो शेड में खासी गहमागहमी रही। मुख्य मंदिर में समिति की ओर से लगातार 24 घंटे दर्शन पूजन की व्यवस्था की गई थी। देर रात से दिनभर श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे।
दिन में गर्मी होने पर श्रद्धालु सुबह और रात के समय भैरव मंदिर से आगे पैदल बढ़ते रहे। मां के दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगती रहीं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी और मेला मजिस्ट्रेट ललित मोहन तिवारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि टुन्यास के पास नल में कम पानी आने की समस्या पर जल संस्थान के अधिकारियों से सुधार करने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि सफाई, बिजली और स्वास्थ्य समेत अन्य व्यवस्थाएं सुचारू हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि बुधवार को ही मां के दर्शन कर करीब 10 हजार श्रद्धालु ट्रेनों से लौटे। स्टेशन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, साफ सफाई आदि की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। शारदा घाट पर भी सुबह से ही स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचती रही।



श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अलर्ट रहने के निर्देश
पूर्णागिरि/टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े प्रबंध किए गए हैं। एसपी ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और मेला परिसर में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए।



बुधवार को एसपी रेखा यादव ने खोया-पाया केंद्र, सीसीटीवी व्यवस्था, बूम बैरियर, ठूलीगाड़ क्षेत्र और पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन निकासी मार्गों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को सोलर लाइट, टॉर्च, फ्लैश लाइट और रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें