चंपावत। चंपावत क्षेत्र के सड़क विहीन तीन हजार से अधिक लोगों को दिवाली का तोहफा मिला है। इन क्षेत्रों में पांच नई सड़कें मंजूर की गई है। शासन ने इन सड़कों को हरी झंडी देने के साथ ही एक करोड़ 30 लाख रुपये अनुमोदित किए हैं। इसके लिए टोकन राशि के रूप में इन सड़कों के लिए 50 हजार रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
प्रदेश शासन के सचिव रमेश कुमार सुधांशु के हस्ताक्षरों से जारी पत्र में इन पांच सड़कों को स्वीकृति दी गई है। इन सभी सड़कों का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस साल एलान किया था। लोक निर्माण विभाग अब इन विभागों का डीपीआर तैयार कर सड़क के पहले चरण की लागत का निर्धारण करेगा। सड़क बनने से इन ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपनी कृषि उपज के लिए बाजार की आसानी से उपलब्धता के साथ ही विकास कार्यों में तेजी आएगी।
कोट
क्षेत्र के लोगों के लिए ये सड़कें बेहद महत्वपूर्ण है। इन पांच सड़कों से तीन हजार से अधिक लोगों को लाभ होगा। जल्द ही अन्य सड़क विहीन गांवों को सड़क से जोड़ा जाएगा।
कैलाश गहतोड़ी,
विधायक, चंपावत।
स्वीकृति हुई हैं ये पांच सड़कें
सड़क लंबाई (किमी) अनुमोदित राशि (लाख में)
सिन्याड़ी-सिलाड़ 5.500 27.80
नरसिंहडांडा-गुरौली 3.00 23.22
कल्जाख-अमोड़ा 8.00 20.84
कालूखांण गुरौली-मैरोली 4.00 30.97
बमन्यूड़ा-डोला 3.00 28.10