फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 22 साल का तस्कर 11.2 किलो चरस के साथ गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बुडम में हरियाणा निवासी युवक को 11.200 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। तस्करी में शामिल तीन लोग फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




रीठा साहिब के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को बुडम चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने रोहतक (हरियाणा) के महम थाने के एचएनओ 624 निंदाना निवासी बाइक सवार साहिल नेहरा (22) को रोका। उसके पास से 11.2 किलो चरस मिली। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं तस्कर से आगे रेकी कर चल रहे दो अन्य लोग भी भागने में सफल रहे। तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस ने साहिल के खिलाफ रीठा साहिब थाने में धारा 8/20 और 29/60 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज बाइक को सीज कर दिया है।
एसपी अजय गणपति का कहना है कि साहिल नेहरा रोहतक के सुनरिया थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में तीन साल तक जेल में रह चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। - अजय गणपति, एसपी
विज्ञापन





सस्ते दाम में देवीधुरा से खरीदकर ले जाते थे चरस

चंपावत। साहिल ने पुलिस को बताया कि वह देवीधुरा क्षेत्र से सस्ते दाम में चरस खरीदते थे और फिर इसे हरियाणा में ऊंचे दाम में बेचते थे। वह समय-समय पर आकर देवीधुरा निवासी एक युवक से चरस खरीदते थे। एसपी ने भारी मात्रा में चरस बरामद करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार का नकद पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा की है। टीम में उपनिरीक्षक तेज कुमार, हरीश नाथ, राजेंद्र प्रसाद, वीर सिंह, मनोज कुमार शामिल रहे।

अब तक चार करोड़ से अधिक की नशे की सामग्री बरामद

चंपावत। चंपावत पुलिस ने जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में अब तक 56 मामलों में 82 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक करीब 1.280 किलो स्मैक, 60.519 किलो चरस, 9.555 किलो गांजा, 1.3 किलो अफीम और नशे के 840 इंजेक्शन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें