फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तामली और मंच में इलाज नहीं मिलने से आना पड़ा जिला अस्पताल

Thu, 14 Nov 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से 52 किमी दूर सीमांत क्षेत्र तामली की एक महिला की बुधवार देर रात को अचानक तबीयत खराब हो गई। बुधवार देर रात को तामली निवासी कलावती पांडेय (46) का स्वास्थ्य खराब हो गया। भाजपा नेता देवेंद्र जोशी ने बताया कि परिजनों की मदद से उन्हें तामली एएनएम सेंटर में ले गए। वहां सेंटर बंद था। इसके बाद उन्हें मंच अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां सिर्फ नर्स मिली। इससे उनका इलाज नहीं हो पाया। संचार की दिक्कत होने से 108 वाहन से संपर्क नहीं हो पाया। फिर उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में महिला इलाज किया गया, लेकिन रात में एक्स-रे नहीं होने से बीमार को निजी अस्पताल ले जाकर एक्सरे कराया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आशीष ने बताया कि महिला का प्राथमिक इलाज किया गया। उसके बाद एक्सरे के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें