बाराकोट के बैड़ा गांव में आयोजित जागर में अवतरित होकर श्रद्घालुओं को आशीर्वाद देते देव डांगर।
- फोटो : अमर उजाला
बाराकोट विकासखंड के बैड़ा गांव में ऐड़ी देवता के 22 दिन तक चले धार्मिक कार्यक्रम का हवन यज्ञ और प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया है। समापन अवसर पर सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना के बाद यहां लगी देव गद्दी में देव डांगरों ने लोगों के कष्टों का निवारण करने के साथ श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
देव डांगरों ने धूनी की परिक्रमा करने के बाद दुग्ध एवं जल से स्नान किया। जागर को देखने और ऐड़ी देवता का आशीर्वाद लेने के लिए दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचे। ऐड़ी के देव डांगर के रूप में नारायण सिंह अधिकारी, कमल सिंह, प्रयाग सिंह, प्रकाश सिंह, हर सिंह, संतोष बिष्ट, मनोज सिंह, दीपक सिंह, भूपाल सिंह थे। जागर के दौरान बैड़ा और पाड़ासौंसेरा के लोगों ने देव डांगरों की सेवा की।