फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट क्रास कंट्री में दौड़े उत्तराखंड के 217 धावक

विज्ञापन
स्टेट क्रास कंट्री में दौड़ती महिला धावक। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित 18 वीं स्टेट क्रास कंट्री चैंपियनशिप में पुरुष ओपन वर्ग में 18 कुमाऊं रेजीमेंट के राजेंद्र नाथ और महिला ओपन वर्ग में चंपावत की नेहा प्रथम रही। इस चैंपियनशिप में प्रदेश के तेरह जिलों जिलों से आए 217 धावकों ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह नगर के बैराज मार्ग पर आयोजित इस चैंपियन के तहत ओपन पुरुष वर्ग की 10 किमी की दौड़ में 18 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान राजेंद्र नाथ (चंपावत) ने प्रथम रहे। मुकेश रावत (देहरादून) पंकज सिंह (देहरादून) रोहित सिंह (ऊधमसिंह नगर) सुशील सिंह (देहरादून) व सरजीत (ऊधमसिंह नगर) क्रमश: द्वितीय से छठे स्थानों पर रहे। ओपन महिला वर्ग की 10 किमी. दौड़ में नेहा (चंपावत), नीलम लोधियाल (नैनीताल), एकता रावत (अल्मोड़ा), नुजहत उस्मान (टिहरी), लता अरोरा (अल्मोड़ा), रुचि राना (चंपावत) क्रमश: पहले छह स्थान पर रहे।
अंडर 20 पुरुष वर्ग की आठ किमी की दौड़ में गोपाल सिंह लमगड़िया (ऊधमसिंह नगर), अंकुश (हरिद्वार) , मनीष पांडेय (अल्मोड़ा), गौरव कुमार (पौड़ी), अरुण राणा (चंपावत) व मनोज कुमार (ऊधमसिंह नगर), अंडर 20 महिला वर्ग की छह किमी. दौड़ में दीक्षा महरा (अल्मोड़ा), आशा बिष्ट (नैनीताल), पायल (चंपावत), राधा भट्ट (अल्मोड़ा), संगीता (ऊधमसिंह नगर), पूजा बिष्ट (अल्मोड़ा) क्रमश: पहले छह स्थानों पर रही।
विज्ञापन

अंडर 18 पुरुष वर्ग की छह किमी की दौड़ में भावेश भट्ट (पिथौरागढ़) आकाश (ऊधमसिंह नगर), मनीष (ऊधमसिंह नगर), अनमोल चंद (पिथौरागढ़), हिमांशु पलड़िया (नैनीताल), अंकित सिमार (ऊधमसिंह नगर) और अंडर 18 महिला वर्ग में माया कुमारी (पिथौरागढ़), दीपा महरा (अल्मोड़ा), दिव्या (अल्मोड़ा), प्रियंका बुदलाकोटी (नैनीताल), रिया भंडारी (नैनीताल), वर्षा (हरिद्वार) पहले छह स्थानों पर रही। अंडर 16 बालक वर्ग की दो किमी. दौड़ में सूरज यादव (ऊधमसिंह नगर) गौरव पटेल (ऊधमसिंह नगर) सुभम (ऊधमसिंह नगर) राहुल कुमार (हरिद्वार) पवन पासवान (चंपावत) पहले पांच स्थानों पर रहे। अंडर 16 बालिका वर्ग की दो किमी. दौड़ में शिवानी (यूएस नगर) प्रिया राणा (चंपावत) मनीषा (हरिद्वार) कोमल नेगी (अल्मोड़ा) रिंकी (हरिद्वार) निशा (अल्मोड़ा) पहले छह स्थानों पर रहे।
इससे पूर्व दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, व्यवसायी प्रदीप शारदा ने हरी झंडी दिखाकर किया। समापन में बनबसा सैनिक छावनी के कर्नल एसके सिंह ने विजेता धावकों को पुरस्कार वितरित कर किया। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
आयोजन में इन लोगों ने दिया सहयोग
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, सचिव रामायण प्रसाद, संरक्षक रोहिताश अग्रवाल, लक्ष्मण सिंह पाटनी, शिक्षिका कल्पना धामी, प्रियंका पिलगवाल, दिवाकर भट्ट, अजीत कुमार, दीपक बिष्ट, नारद राय, सरफराज चौधरी, नरेश जोशी, भारत भूषण आदि।
विज्ञापन

फोटो 22 टीएनपी 01 पी से 11 पी तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें