फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण में रोक न लगाने पर बिफरे मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। विकास प्राधिकरणों की ओर से अवैध निर्माणों पर कोई रोक न लगाने, नोटिस जारी न करने तथा नक्शे लंबित रखने पर कुमाऊं मंडलायुक्त राजीव रौतेला विकास प्राधिकरणों के सचिवों पर बिफर पड़े। उन्होंने अपर आयुक्त को मई के अंत तक मानक में आने वाले सभी नक्शे पास करने एवं सभी अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के बाद ही सचिवों के मई का वेतन आहरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व उप निरीक्षकों को आवंटित क्षेत्र की जिम्मेदारी देने तथा उनके क्षेत्र में अवैध निर्माण पाए जाने पर वेतन रोकने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त ने प्राधिकरण में वर्क कल्चर विकसित करने कार्यालय के बाहर साइनबोर्ड लगाने और उसमें सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर और कार्य को अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिल्डिंग बायलॉज का एवं एक्ट का गहन अध्ययन करने, कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने, आमजन से आत्मिक व्यवहार रखने के निर्देश दिए। एडीएम टीएस मर्तोलिया ने कहा कि टनकपुर में तीन व्यवसायिक भवन सीज करने के साथ 10 आवासीय भवन निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि चंपावत में 11 लोगों को नोटिस देने के साथ इसी माह आठ नक्शे जारी किए गए हैं। इस मौके पर एसडीएम व संयुक्त सचिव टनकपुर दयानंद सरस्वती सहित विकास प्राधिकरण के सभी अभियंता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें