फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात टैंकर पानी से दूसरे दिन शाम को बुझी कूड़े में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। करीब चार किमी दूर खेतीखान मार्ग पर मंगलवार को कूड़े के ढेर में लगी आग को बुझने में 36 घंटे से अधिक का वक्त लगा। आग के चलते क्षेत्र में घंटों धुंध छाई रही। लोहाघाट के अग्निशमन और पालिका के सात टैंकरों के जरिये आग को बुझाया जा सका। वहीं पालिका अभी तक यह पता नहीं लगा सकी कि आग किन शरारती तत्वों ने लगाई। ईओ ने कहा कि भविष्य में कोई शरारती तत्व आग न लगाए, इसके लिए इस क्षेत्र में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड नहीं होने से चंपावत शहर का कूड़ा चंपावत-खेतीखान मार्ग पर यहां से चार किमी दूर रोड किनारे फेंका जाता है। मंगलवार तड़के चार बजे से कूड़े के ढेर में लगी आग से आसपास के गांवों में धुआं और धुंध छा गया था। आग से तपिश बढ़ने से तापमान भी बढ़ा। वहीं चंपावत-खेतीखान मोटर मार्ग में कुछ देर के लिए आवाजाही भी बाधित हुई थी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि लोहाघाट के अग्निशमन और पालिका के टैंकरों से बुधवार शाम को आग पर काबू पा लिया गया। ईओ ने कहा कि सीसीटीवी लगाने के अलावा कूड़े को कांपेक्टर मशीन में फेंकने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें