फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नि सुरक्षा सप्ताह: लीसा डिपो का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत अग्निशमन विभाग का जन जागरूकता कार्यक्रम जारी है। विभाग की टीम ने लीसा डिपो और स्टोन क्रशरों में अग्नि सुरक्षा इंतजाम की जांच की और सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने पहले स्टोन क्रशरों का जायजा लिया, जहां सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त पाए गए। बाद में वन विभाग के लीसा डिपो में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच कर वहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आग के उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आग बुझाने से आग की रोकथाम बेहतर है। टीम में फायरमैन गोविंद राम, जसवंत सिंह राणा, भरत सिंह बोहरा, कश्मीर सिंह राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें