फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 किमी तक खुला रहा रोडवेज बस की डिग्गी का दरवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दिल्ली से लोहाघाट आ रही रोडवेज बस में सोमवार को लापरवाही का मामला सामने आया। इस बस की डिग्गी (सामान रखने वाला बॉक्स) का दरवाजा करीब 24 किलोमीटर तक खुला रहा।
विज्ञापन


इस दौरान खुला दरवाजा बार-बार बस के पिछले हिस्से से टकराते भी रहा। लेकिन इसके बावजूद इसको लॉक नहीं किया गया।

दिल्ली से लोहाघाट आ रही लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस (यूके 07पी/ए 2913) की पीछे बनी डिग्गी का दरवाजा बेलखेत के आसपास से खुल गया। बेलखेत से बनलेख तक करीब 24 किलोमीटर यह डिग्गी इसी हाल में रही।

बनलेख में डिग्गी के दरवाजा बंद किया गया। लोहाघाट डिपो के सहायक मंडलीय प्रबंधक केएस राणा ने कहा कि बस के संचालन और रखखाव की जिम्मेदारी चालक-परिचालक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्गी के दरवाजे का खुला रहना गंभीर मामला है। इस मामले में बस के स्टाफ से जवाब - तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें