जिले के किसानों को जल्द अदरक और हल्दी का बीज 50 फीसदी सब्सिडी में मिलेगा। उद्यान विभाग ने 48 क्विंटल अदरक और 35 क्विंटल हल्दी के बीज की मांग निदेशालय को भेज दी है।
अदरक 9305 रुपये और हल्दी 2540 रुपये प्रति क्विंटल की दरें तय की गई है।
इसमें किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी। किसानों को अदरक 46 रुपये और हल्दी 12 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक चंपावत में बीज पहुंच जाएगा।
जिसके बाद सचल दल केंद्रों के माध्यम से काश्तकारों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
इन स्थानों को मिलेगा अदरक और हल्दी बीज
स्थान अदरक क्विंटल में हल्दी क्विंटल में
चंपावत 06 5.80
बाराकोट 12 7.40
सूखीढ़ांग 12 7.40
लोहाघाट 06 03
खेतीखान 06 03
भिंगराड़ा 03 03
बस्तिया 03 5.80