टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड वन वीट अधिकारी/वनआरक्षी संघ के प्रभागीय शाखा हल्द्वानी वन प्रभाग के हल्द्वानी में हुए संगठन चुनाव में शारदा रेंज में कार्यरत राकेश साह को प्रभागीय अध्यक्ष और सुरेश सिंह महरा को प्रभागीय उपाध्यक्ष चुना गया। स्थानीय वन कर्मियों ने उनके चयन पर खुशी जताई।
सोमवार को उनके टनकपुर पहुंचने पर स्थानीय कर्मियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में दान सिंह भाकुनी, हरीश जोशी, निर्मल खुल्वे, दीप उप्रेती, मुकेशतड़ागी, पुष्पेंद्र राणा, महेश अधिकारी, प्रहल्लाद सिंह अधिकारी गिरीश पांडेय, नंदाबल्लभ कांडपाल आदि मौजूद थे।