फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराक जवानों ने पिता-पुत्र को शारदा में डूबने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में स्नान करते वक्त डूब रहे रामनगर बाराबंकी निवासी विनय प्रताप (35) और उनके पुत्र अभय कुमार (10) को जल पुलिस के तैराक जवानों ने बचा लिया। मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए यह दोनों पिता-पुत्र रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे शारदा घाट पर स्नान कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच अभय कुमार नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। बेटे को डूबता देख पिता विनय प्रताप ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी तेज बहाव की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर घाट पर तैनात जल पुलिस के तैराक जवान रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान एवं राकेश गिरि ने नदी में छलांग लगाकर करीब बीस मीटर तक बह चुके पिता-पुत्र को डूबने से बचा लिया। विनय प्रताप ने जल पुलिस के तैराक जवानों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें