फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 सेवा का ईंधन खत्म, जीप बुक करा अस्पताल पहुंची गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी/लोहाघाट (चंपावत)। पाटी की आपात चिकित्सा सेवा 108 में शनिवार को ईंधन खत्म हो गया। आपात सेवा के हाथ खड़े करने के दो घंटे बाद गर्भवती को जीप बुक करा कर पाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन


भिंगराड़ा के पास करौली गांव में राकेश सिंह की पत्नी किरन देवी (21) को प्रसव पीड़ा होने पर सुबह 6.30 बजे आपात सेवा 108 को फोन किया गया था।

पाटी की आपात सेवा ने ईंधन नहीं होने पर आने से मना कर दिया। इसके बाद दर्द से कराह रही गर्भवती को अस्पताल ले जाने के लिए जीप का इंतजाम किया गया। पति राकेश सिंह ने बताया कि करीब दो घंटे बाद एक जीप मिली, जिसे दो हजार रुपये में बुक कराकर गर्भवती को पाटी के अस्पताल पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आभाष सिंह ने बताया कि किरन देवी को अस्पताल में भर्ती किया गया है, उनकी हालत खतरे से बाहर है।

108 सेवा के जिला समन्वयक रजत उनियाल ने बताया कि ईंधन नहीं मिलने से पाटी की आपात सेवा और लोहाघाट की खुशियों की सवारी खड़ी हो गई है। ईंधन के लिए धन की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें