फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भट्ट बने जीआईसी में एनसीसी लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक दीपक भट्ट को एनसीसी का लेफ्टिनेंट बनाया गया है। इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य एचएन जोशी की अध्यक्षता और एनसीसी कैप्टन एनसी उप्रेती, श्याम चौबे के संचालन में हुए सम्मान समारोह में शिक्षक भट्ट के तीन माह के प्रशिक्षण के साथ कैंप लेआउट, फायरिंग और बैडमिंटन में प्रथम आने पर बधाई देते हुए लेफ्टिनेंट बनने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किय गया।

इस दौरान पूर्व से सराहनीय सेवा देने पर कैप्टन एनसी उप्रेती को भी सम्मानित किया गया। सीनियर और जूनियर डिवीजन में एनसीसी अधिकारी आने से गतिविधियों में तेजी आएगी। इस मौके पर डीके मिश्र, एनसी पांडेय, डीके शर्मा, अनूप कौशल, विक्रमाजीत चौहान, विनय सुतेड़ी, वीरपाल सिंह, भगवानदास जोशी, केसी खर्कवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें