फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में क्रासकंट्री रेस:नाथू कुमार और ममता महर बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्मरणोत्सव के रूप में मनाई जा रही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर लोहाघाट में क्रास कंट्री हुई। क्रास कंट्री में नाथू कुमार और ममता महर ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी आरसी गौतम ने विजेताओं को ट्रेकसूट देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी के दिशा-निर्देेशन में खंड शिक्षाधिकारी हरेंद्र साह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।

पुरुषों की 10 किमी रेस में नाथू कुमार, धीरज जोशी, नरेंद्र सिंह, सुनील सामंत, योगेश बोहरा, नीरज कुमार और महिलाओं की चार किमी लंबी रेस में ममता महर, शिवानी सिंह, बबीता महर, ममता जोशी, ज्योति खर्कवाल और बबीता बिष्ट पहले छह स्थानों में रही। आयोजन में बीओ जसवंत खड़ायत, नरेंद्र अधिकारी, डीके जोशी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


डीएसओ और खेल विभाग के सीएस ओली ने सभी का स्वागत किया। 28 सितंबर को पाटी और 29 को बाराकोट में क्रास कंट्री प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें