चंपावत। खेल विभाग की ओर से महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ पर दो अक्तूबर को जिला मुख्यालय, पाटी, बाराकोट, लोहाघाट, स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में क्रॉस कंट्री का आयोजन किया जाएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने बताया कि पुरुष ओपन वर्ग में 10 किमी, महिला वर्ग में चार किमी दौड़ होगी। चंपावत में 26 सितंबर को सुबह नौ बजे, लोहाघाट में 27 सितंबर को, पाटी में 28 सितंबर को, बाराकोट में 29 सितंबर और स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में 30 सितंबर को क्रॉस कंट्री आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रथम से लेकर छठा स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।