चंपावत। जिला मुख्यालय में बीसीसीआई की ओर से उत्तराखंड में रणजी समेत सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिताएं कराने की मान्यता मिलने पर खेल प्रेमियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। खेल प्रेमियों ने कहा कि अब जिले की उभरती हुई प्रतिभाओं को उचित प्लेटफॉर्म मिल सकेगा।
इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन चंपावत के सचिव नीरज वर्मा, कोषाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, मोहन अधिकारी, व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, नरेंद्र अधिकारी, मनोज बोहरा, सौरभ साह, सनी वर्मा, हेमंत वर्मा, नरेश जोशी, पंकज जोशी, कमलेश जोशी, रिपुदमन सिंह तड़ागी, रामायण प्रसाद, भुवन सिंह कठायत, राजेंद्र डसीला आदि थे।