फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

:तीन कर्मी छुट्टी पर , बैंक शाखा का काम प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। एसबीआई में तीन बैंक कर्मचारियों के छुट्टी पर जाने से दूरदराज के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाखा प्रबंधक के अलावा एक संबद्ध कर्मी बैंक का काम निपटा रहे हैं। खासकर दूरदराज से पेंशन लेने आने वाली विधवा, वृद्धा, दिव्यांगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


रौलामेल से आए बुजुर्ग उदय सिंह का कहना है कि पहले वह लगातार दो दिन से बैंक के चक्कर काट रहे है, मगर नगदी नहीं मिल पा रही है। उनका कहना है कि बैंक कर्मी से पूछने वह उनके पिता का नाम, पासबुक तथा आधार कार्ड में अलग-अलग अंकित होना बता रहे है। केवाईसी जमा करने आईं लखनपुर की लक्ष्मी देवी का कहना है कि दुबारा केवाईसी जमा करने में दो दिन लग गए हैं। व्यापारी प्रवीन पाटनी, विक्रम गोस्वामी, सागर मौनी, भूपेंद्र, मयंक गहतोड़ी आदि ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए शाखा प्रबंधक से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें